0
(0)

नवगछिया – नवगछिया भाजपा कार्यालय में पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस पर झंडोतोलन, शोभायात्रा का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन भी सामूहिक रूप से देखा और सुना है. नवगछिया भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जी के द्वारा  पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला मंत्री अजीत पटेल, विस्तारक राजेश  झा, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल समेत अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. नवगछिया ग्रामीण में प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय चौधरी, शक्ति केंद्र उपप्रमुख जमुनिया रिचर्सन, शक्ति केंद्र प्रमुख तेतरी सुरेंद्र ठाकुर, आईटी सेल जिला संयोजक मितेश कुमार रंजन, शुभम, नकुल, नवीस उपस्थित थे. गोपालपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया. इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा,  प्रखंड महामंत्री रंजीत एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. नारायणपुर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. साथ में जिला महामंत्री नीलांबर झा, अभियान प्रमुख विजय सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री मिथिलेश, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रमोद सिंह एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. बिहपुर में प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित  जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी जिला उपाध्यक्ष  नवल किशोर दास, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, जिला  अध्यक्ष युवा मोर्चा  रूपेश कुमार रूप संजय राय प्रोफेसर गौतम कुमार कल्याण झा, दिलीप चौधरी , रामदेव पासवान ,अरविंद चौधरी, मुकेश पोद्दार, नवल चौधरी ,अर्जुन चौधरी  बासुकी झा, बासुकी साह एवंअन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. रंगरा में रंगरा में प्रखंड अध्यक्ष वरुण जी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस कार्यक्रम में अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: