4.2
(5)

नवगछिया बाजार में आर्मी के जवान राणा यादव ने एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए गोली चलाया। इस संबंध में नवगछिया बाजार के धर्मशाला रोड निवासी अशोक कुमार जयसवाल नवगछिया में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। जिसमें धोबिनया निवासी राणा यादव व एक अज्ञात को नामजद आरोपित बनाया हैं। अशोक कुमार जायसवाल ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात्रि 10 बजे राणा यादव अपने एक साथी के साथ अपाची बाइक से मेरे घर के बाहर आया।

गाली गलौज करते हुए कहा कि यदि नवगछिया में रहना हैं तो एक लाख रूपये रंगदारी दो। अन्यथा जान से मार देंगे। यह बोलते हुए उसने मेरे उपर गोली चला दिया। मेरे उपर दो फायर किया। गोली मुझे नहीं लग कर घर के दरवाजे में लगी। जिससे दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। राणा यादव का अपराधिक इतिहास रहा हैं। इसके पूर्व उसके विरूद्ध नवगछिया थाना में रंगदारी व गोलीबारी की कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि राणा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपित के विरूद्ध एक लाख रूपये की रंगदारी मांगने व गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। राणा यादव का आपराधिक इतिहास हैं। इससे पूर्व भी उसने रंगदारी व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: