5
(1)

नवगछिया. पार्टी कार्यालय में बिहार भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो कमरुजमा अंसारी का सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में हुआ. दोनों प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं फूल माला,अंग वस्त्र से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है.

हमारे जैसे कार्यकर्ता को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दी है. इस जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन की मजबूती के लिए निर्वहन करूंगा. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो कमरूजमा अंसारी ने कहा कि पार्टी ने हम जैसे कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है. इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: