5
(1)

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (भागलपुर)में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया।उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा ने देते हुए बताया की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह पुर्वक समापन हो गया।बालिका वर्ग के एथलीट्स समूह 17 में ईशा रानी प्रथम स्थान प्राप्त की है।समूह 14 से शिभांगी मजूमदार प्रथम स्थान प्राप्त की है। समूह 19 में खुशी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की है।बालक वर्ग के एथलेटिक्स समूह 14 में अमन यादव प्राप्त स्थान प्राप्त किया है।समूह 17 में अभिनव राज प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समूह 19 में सुमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।ओवर ऑल चैंपियन नीलगिरि सदन को घोषित किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागीयों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य समेत विधालय के शिक्षक एवं अतिथि ने संबोधन में बच्चौं का हौसलाअफजाई किया।साथ ही शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद को महत्वपूर्ण बताया।नवोदय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सह राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति चौधरी एवं शारिरिक शिक्षक उमेश कुमार के द्वारा काफी कुशलता से मैदान में समस्त कार्यक्रमों का समायोजन एवं संचालन किया गया। मौके पर बी सी झा, ए के वर्मा, अजीत कुमार,अभिमन्नु कुमार,डी के सिंह,पशुपतिनाथ,सरिता वर्मा,हजारी प्रसाद,रागनी सिंह,नैंसी समेत विधालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी समेत छात्र छात्रा का सराहनीय योगदान देखा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: