


नवगछिया। एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में बिहार विधान परिषद सदस्य सह नवगछिया जिला संगठन चुनाव पुर्व अधिकारी अशोक अग्रवाल, बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूजमा अंसारी की उपस्थिति में अशोक अग्रवाल ने दर्जनों नए बने बूथ अध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। वही इस मौके पर सभी बूथ अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि 2025 में एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव में अपार बहुमत से जीत दर्ज कराएंगे।

