5
(1)

भागलपुर निगम कर्मियों की हड़ताल से पूरा भागलपुर जहां अस्त व्यस्त हो गया था ,सड़कों पर लगभग 16 टन कचरा भर गया था, पानी के लिए लोग त्राहिमाम थे ,वह हड़ताल अब निगम कर्मियों ने आज आठवें दिन तोड़ ली है! बताते चलें कि तमाम नगर निगम कर्मी हड़ताल आज वापस लेकर कल से अपने कार्य में पूर्ववत लग जाएंगे और यह हड़ताल तोड़ते हुए उन्होंने कहा की सरकार से अनुरोध है 8 सप्ताह के अंदर हमारी सारी शर्तों को पूरा करें और.

हमारी सारी मांगों पर पूर्णरूपेण विचार करके 21 अक्टूबर में न्यायालय में उपस्थित हों, उन सबों का यह भी कहना हुआ कि हड़ताल तोड़ने का कारण हाईकोर्ट का आदेश है ,हम हाईकोर्ट के आदेश को मानते हुए हड़ताल तोड़े हैं ,हमारी मांगे अभी भी विचाराधीन है, हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है! कल से 8 सप्ताह तक हम लोग अपने कार्य में लगे रहेंगे, आगे की रणनीति 21 अक्टूबर को जजमेंट सुनने के बाद ही किया जाएगा!

अगर हमारी मांगों को पूर्णरूपेण माना जाएगा तो हम लोग कार्य में जुटे रहेंगे वरना फिर से हमारी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी !
मीडिया से बात करते हुए मनोज कृष्ण सहाय जो बिहार राज्य स्थानीय निकाय महासंघ के बिहार सचिव है उन्होंने कहा अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से हम लोग अभी अपने हड़ताल को तोड़कर अपने कार्य में जुट गए हैं परंतु आशा है कि हमारी.

मांगे जल्द पूरी होगी और हम सभी अच्छे से अच्छे मन से ,स्वस्थ मन से, नगर निगम में काम करेंगे !हमारी 13 सूत्री मांगे हैं उम्मीद है वह मान लिया जाएगा, हम लोग 8 सप्ताह का समय दिए हैं, हमें पूरा भरोसा है हाई कोर्ट पर

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: