5
(1)

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव में शनिवार को नींबू खेत मे शौच करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। इस मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से कई लोग जख्मी हुए है। सभी का इलाज बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वही प्रथम पक्ष के पांडव यादव ने गांव के कुल सात लोगों को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष की गुलसना खातुन भी कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया हैं। बिहपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई अवधेश कुमार को बनाया गया हैं। अभियुक्तों पर कानूनी कार्यवाई होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: