5
(1)

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर

भागलपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित इंटेलेक्चुअल सोसायटी ऑफ मीडिया प्रोमेटर्स के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए निमिषा सिंह को श्याम सुंदर सेन सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक भारती बंधु द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल ने की। भागलपुर की निवासी निमिषा सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की और बाद में उच्च शिक्षा भोपाल से पूरी की। पत्रकारिता में पीजी की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने बीबीसी, दूरदर्शन और कई अन्य मीडिया संस्थानों में अपने करियर की शुरुआत की।

निमिषा सिंह ने महिला सशक्तिकरण और किसानों के मुद्दों पर लगातार काम किया है और विभिन्न डॉक्यूमेंट्रीज़ व कार्यक्रमों का निर्माण किया है। इसके अलावा, उन्होंने कृषि मंत्रालय और कृषि आयोग में बिहार के किसानों के मुद्दों को उजागर करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

इसी कांफ्रेंस में देश भर के कई प्रमुख व्यक्तियों को प्रेस विरासत सम्मान और समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: