5
(1)

बढ़ते अपराध एवं गिरते कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निकाली जन आक्रोश मार्च

भागलपुर/ निभाष मोदी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

भागलपुर,मे बढ़ते अपराध एवं गिरते कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश मार्च निकाली। यह जन आक्रोश रैली घंटा घर होते हुए भागलपुर समाहरणालय कचहरी चौक पहुंचकर बढ़ते अपराध और गिरते कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को ज्ञापन सौंपा, उन लोगों का कहना हुआ कि शहर के बीच घनी आबादी वाले मोहल्ले के श्री निकेतन अपार्टमेंट में दो व्यक्ति जिसमें एक सुरक्षा गार्ड था उन दोनों की गला रेतकर मृत्यु का प्रयास किया गया जिसमें गार्ड की मृत्यु हो गई और दूसरा घायल अवस्था में जीवित एवं मृत्यु के से संघर्ष कर रहा है इस घटना से पूरा भागलपुर मर्महत् है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव वैलिड से नहीं बुलेट से जीतना चाहते हैं साथ ही उन्होंने कहा जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है और कानून व्यवस्था समाप्त होकर जंगलराज की ओर बढ़ता जा रहा है, लगातार व्यापारियों से रंगदारी लूट छिंतई हत्या जैसे अपराधिक मामले चरम सीमा पर है। सभी घटनाएं खुलेआम अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं, मानो अपराधियों को प्रशासन का भय ही नहीं है। लगातार भागलपुर और भागलपुर के आसपास घटनाओं में गोराडीह में पुजारी शाह की पत्नी अंजू देवी की अपराधी द्वारा पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नगर निगम के कर्मचारी गौतम मलिक की हत्या,

व्यापारी राजेश जैन के कर्मचारी से रुपए की लूट, शहर में चरस शराब गांजा जुआ अवैध बालू सहित अनेकों अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहे हैं जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है इस कारणों से अपराधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बाबत आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे संतोष कुमार डॉ प्रीति शेखर पंकज कुमार रोशन सिंह कन्हैया कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: