5
(1)

राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेस, राजद व इंडिया गठबंधन का पुतला दहन

भागलपुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं इंडिया गठबंधन द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कचहरी चौक पर उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद व इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पुतला दहन के दौरान भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार का बातें करना, हंसना और लोगों को प्रणाम करना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने इसे सरेआम देश का अपमान बताया। परवेज जमाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार शर्मनाक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं तो उन्हें राजनीति छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के भागलपुर अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री राष्ट्रगान का अपमान करेंगे तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने नीतीश कुमार से अविलंब मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: