5
(1)

आज नाथनगर प्रखंड कार्यालय के कृषि भवन में कृषि विभाग पटना के द्वारा किसान चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नई तकनीक से खेती करने के साथ- साथ कम लागत में अधिक उपज करने व खेतों में लगी फसलों को बचाने को लेकर तकनीकी की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया गया। कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने, साथ ही साथ खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान को भी बताया गया। किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से परंपरागत खेती के साथ वैज्ञानिक

विधि से औषधीय, फल, फूल सहित अन्य फसलों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ खेत को उपजाऊ बनाने , उन्नत खेती करने एवम किस मौसम में किस प्रकार की फसलों की खेती एवं पैदावार को बढ़ाएं जाने को लेकर उसमें किस प्रकार के खाद् बीज का प्रयोग करें यह जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम द्वारा दी गई। इस किसान चौपाल के अंतर्गत आसपास इलाके के ग्रामीण किसान, किसी कृषि विभाग के पदाधिकारियों समेत प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: