


नवगछिया न्यायालय के आदेश पर भवानीपुर ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव के एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायलय श्री एस०सी० निषाद का जी०आर० नं0-772/09 का एन0बी0डब्लू वारंटी सहदेव यादव के पुत्र महानंद यादव अभिमन्यु यादव के पुत्र पुष्पराज यादव और अंगराज यादव है। जिन्हें कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष तीनों अभियुक्त को प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
