


नवगछिया : शुक्रवार को माह सितंबर का अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र नवगछिया में किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे। माह सितंबर में सभी थाना अध्यक्षों के ओवरऑल परफॉर्मेंस में आदर्श आदर्श थाना नवगछिया के पुलिस निरीक्षक भारत भूषण प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बिहपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह दूसरे स्थान पर। इस कड़ी में तीसरे स्थान पर रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल रहे। तीनों पुलीस पदाधिकारीयों को नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

