5
(1)

नवगछिया : वर्षों पुराना जमीन विवाद आज नल से जल भरने के विवाद में इस कदर तब्दील हुआ कि दो सगा भाई आपस में खून के प्यासे हो गए दोनों ने एक दूसरे पर गोली चलाई एक की दुःखद मौत हो गयी वहीं दूसरा ज़िन्दगी मौत से जूझ रहा है। दोनों युवक गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं। घटना में मृतक की मां मीणा देवी के हाथ मे गोली लगी है। मामला नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में 7 बजे सुबह घटित हुई है। बताया जा रहा है कि छोटा भाई विश्वजीत नल पर पानी भर रहा था तभी बड़ा भाई जयजीत वहाँ पहुँचा तो दोनों में विवाद हो गया।

इतने में जयजीत ने विश्वजीत के सीने में गोली दाग दी इसके बाद विश्वजीत ने भी जयजीत को गोली मारी गोली जयजीत के जबड़े में लग गई सीने में गोली लगने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान ही विश्वजीत की मौत हो गयी वहीं भाजपा एमएलसी एन के यादव के अस्पताल में जयजीत को भर्ती कराया गया जिसके बाद यहाँ उसका प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन स्थिति बिगड़ता देख घायल को पटना रेफर कर दिया गया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण कोई भी कुछ बोलने से इनकार कर दिया वहीं परिजन कई बार मीडियाकर्मियों से उलझ गए। इधर घटनास्थल पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार दल बल के साथ पहुँची FSL की टीम पहुँची घटनास्थल का निरीक्षण किया मौके से एक खोखा और एक गोली बरामद किया।

वहीं बताया यह भी जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों में वर्षों से विवाद चल रहा था बीच बीच मे दोनों भाई उलझ जाते थे। जमीन का बंटवारा घर का बंटवारा हुआ था जिस घर मे सभी रहते थे वह मृतक विश्वजीत के नाम था ऐसे में छोटे छोटे बातों को लेकर भी दोनों उलझ जाते थे बुधवार रात भी विवाद हुआ था। परिवार के लोग मामला शांत करा देते थे। इससे पहले पंचायती हुई थी तो मंत्री नित्यानंद राय के बड़े भाई ने मामला शांत कराया था। पंचायती हुई तो 3 महीने में अलग अलग रहने का आदेश हुआ था लेकिन इससे पहले आज दोनों आपस मे लड़ गए। दोनो एक मां के संतान थे लेकिन दोनों में रिश्ते में कड़वाहट थी दोनों के तेवर एक दूसरे के प्रति तल्ख थे।

  1. Byte : रघुनंदन यादव, मृतक के पिता ने कहा कि सुबह में दोनों भाई के बीच क्या हुआ ये नहीं देख सके। गोली का आवाज जब हुआ तो हम घर से बाहर निकले तो दोनों भाई एक दूसरे में उलझा हुआ था। दोनों एक दूसरे को मारने के लिए तत्पर था जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दिया। कल शाम में दोनों के पत्नी बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद ये विवाद दोनों भाई बीच शुरू हो गया। बंटवारा दोनों के बीच हो गया था और घर विश्वजीत के हिस्से में आया था और जयजीत जून महीने में घर को छोड़ने वाला था। दोनों ने एक दूसरे के ऊपर गोली चलाया ये नहीं देख पाया किसने पहले चलाया। दोनों के पास छोटा हथियार था।
  2. Byte : सुनील कुमार, मृतक के ससुर ने कहा कि हम बाहर थे घर आए तो फोन आया कि तो जानकारी मिली कि जमाई बाबू को गोली मार दिया हैं। जल्दी से वाइफ को तैयार करवा कर भागलपुर पहुंचे तो पता चला कि एन के यादव ये यहां है सभी तो वहां पहुंच कर पर चला कि घर पर हीं विश्वजीत की मौत हो गई थी। घटना का कारण कुछ पता नहीं है पिछले छः महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कई बार फोन के माध्यम से जमाई बाबू को भी समझाए थे। नित्यानंद राय के बड़े भाई आकर पंचायत भी किए थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: