5
(1)

बिहपुर: परमहंस मेंही जी महाराज की प्रतिमा काआज/शुक्रवार को अनावरण प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद में बने नवनिर्मित महर्षि मेंही आश्रम में होगा।आश्रम के सेवक ब्रह्मर्षि व ग्रामीण ई.सोनू मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा अनावरण की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इसको लेकर हरिद्वार,गीता कुटीर हरिपुर कला के स्वामी व्यासानंद जी महाराज गुरूवार को अपने देखरेख सारी तैयारियों का संचालन व जरूरी दिशा निर्देश देते भी दिखे।शुक्रवार को यहां इस क्षेत्र के अलावे समेत काफी दूर दूर से भी अनुयायियों व धर्माम्बलंबी पहुंचेगें।महा भंडारा आयोजित होगा।औलियाबाद में यह आश्रम महर्षि मेंही के.

अनुयायियों के आस्था का एक महाकेंद्र बनेगा।आज यहां स्वामी व्यासानंदजी महाराज की उपस्थिति में बड़ी संख्या में सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों की उपस्थिति रहेगी।यह आश्रम सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों व जन सहयोग से बना है।वहीं गुरूवार को व्यवस्था संयोजन कार्य में दिनेश बाबा,राजीव,संजीव,छोटू चौधरी,नीतेश,मटरेश कुंवर,संजय डोकानिया,बासुकी प्रसाद साह,ब्रह्मदेव मिश्र,धीरेंद्र,जितेंद्र चिंटू व पूर्व मुखिया सुनील मिश्र आदि समेत सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों की सक्रिय थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: