


बैठक में सूबे की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी व विधायक ई शैलेंद्र थे उपस्थित
नवगछिया। 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नेता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। वही तैयारी को लेकर बिहपुर एनडीए कार्यालय में सूबे की मस्त्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी, विधायक ई शैलेंद्र की उपस्थिति में तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जदयू के प्रमंडलीय प्रभारी प्रह्लाद सरकार, नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती,

बिहपुर प्रभारी अमरेंद्र चंद्रवंशी व बिहार महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय राम आदि समेत अन्य कई एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज लाल व संचालन भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो गोतम ने किया। मंत्री रेणू देवी व विधायक समेत उपस्थित सभी जदयू व भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम व सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों, आमजन व एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है जिसको देखकर लगता है कि कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल होगा।

इस मौके पर बिहपुर विस भाजपा बीएलए वन ई कुमार गौरव व संचालन विस भाजपा संयोजक दिनेश यादव, खरीक व नारायणपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष विकास कुमार व अनिल पटेल, भाजपा नारायणपुर उत्तर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर व रंजीत गुप्ता, खरीक के बाल्मिकी मंडल व दिलीप कुमार सिंह व बिहपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी व दक्षिणी मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, प्रो गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, सौरभ कुमार, सदानंद मंडल, लालमोहन, सिंटू मंडल, अजय उर्फ़ माटो व अरूण चौधरी आदि समेत बड़ी संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
