5
(1)

भागलपुर में समीक्षा बैठक के साथ सुधा डेयरी और बिहार कृषि विश्वविद्यालय का किया दौरा

भागलपुर में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी का आगमन हुआ। उन्होंने समीक्षा भवन में भागलपुर प्रक्षेत्र के पशुपालन व गव्य विकास पदाधिकारियों तथा मुंगेर प्रक्षेत्र के मत्स्य पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, रुके हुए कार्यों की समीक्षा और जल्द से जल्द उसे पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। डॉ. विजयलक्ष्मी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य गंभीरता से किया जाए, ताकि पशुपालक व मत्स्य पालक इसका सीधा लाभ उठा सकें।

बैठक के बाद उन्होंने भागलपुर स्थित सुधा डेयरी (विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड विमल) का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

इसके पश्चात डॉ. विजयलक्ष्मी ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का भ्रमण किया। वहां पशुपालन व मत्स्य विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि,
“सरकार द्वारा मत्स्य और पशुपालन के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उसका लाभ तभी संभव है जब इसकी जानकारी प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे।”

इस मौके पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित संबंधित विभागों के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: