5
(1)

नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के उसरैहिया गांव में पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इस तरह बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस विवाद में आधे दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। विवाद बढ़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदल बल के साथ रंगरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच करने में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही युवक बमबम कुमार शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर पटाखा छोड़ रहा था। पटाखा छूटते हीं पटाखे की चिन्गारी उड़कर पूरण मंडल के घर पर जा गिरा।

पूरण मंडल ने इस बात की जब आपत्ति जताई तो बमबम कुमार ने अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ पूरण मंडल को गाली गलौज करने लगा और उनके घर पर जाकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। इसके बाद पूरण मंडल ने बमबम कुमार और उनके साथियों को अपने घर से खदेड़ दिया। जिसके बाद बमबम ने मौके से भाग कर अपने घर वालों को भी बुला लाया। तब जाकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलने लगी।

इस विवाद में दोनों तरफ से आधे दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों ने अपने-अपने स्तर से निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा लिया है। इधर खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस घटना की जांच में जूट गई है। इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि दो पक्षों में मामूली बात पर मार पीट की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर समुचित कारवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: