5
(1)

भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां हवस की भूखी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में भागलपुर व्यवहार न्यायालय ने पत्नी और जीजा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

घटना 11 दिसंबर 2022 की है, जब कहलगांव थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में पुतुल देवी ने अपने जीजा सोनेलाल मंडल के साथ मिलकर अपने पति शंभू मंडल की रस्सी से बांधकर और बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुतुल देवी और सोनेलाल मंडल के बीच कई वर्षों से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध शंभू मंडल अक्सर करता था। इसे लेकर घर में विवाद होता रहता था।

आज सजा सुनाए जाने के बाद दोनों के परिवारों में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, पुतुल देवी चार बच्चों की मां है, जिनका भविष्य अब अंधकारमय हो गया है।

अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: