5
(1)

पुलिस जिले के दोनो विस क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक स्थिति की दी जानकारी

नवगछिया। पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद की अगुवाई में नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिला। इस दौरान उन्हें पुलिस जिले के दोनो विस क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नवगछिया पुलिस जिला राजद नेताओं काे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उन्होंने आगामी विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को भी कहा।

ज्ञात हो कि राजद आगामी विस चुनाव को लेकर पुलिस जिले में राजद संगठन को मजबूत बनाने में जुट गया है। पुलिस जिले में बिहपुर व गोपालपुर विस क्षेत्र है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष छतीश यादव व महमूद गजनवी आदि अन्य नेता भी शामिल थे। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के पूर्व पुलिस जिले के सभी नेता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।वहीं पुलिस जिले के दोनो विस क्षेत्र में संगठन को लेकर होने वाले कार्य व कार्यक्रम समेत पार्टी को बूथस्तर पर सशक्त बनाने आदि बिदुंओं पर चर्चा किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: