5
(1)

भागलपुर के जीछो गांव की रहने वाली प्रमिला देवी की जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पति सहित ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर वहां से फरार हो गए।वही महिला के परिजनों का आरोप है कि पति के द्वारा उसे जहर खिला कर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है.

कि पति बृजेश दूसरी लड़की से संबंध रख रहा था, और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और इसी क्रम में उसकी जहर खिलाकर हत्या की गई है। मृतका की शादी 2010 में बृजेश के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही बराबर दोनों के बीच विवाद होता रहता था वही मृतका एक बेटी भी है। वहीं परिजनों के द्वारा पति और ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: