5
(1)

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने 51 में से 46 संगठन जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि मुरली निवासी पायल कुमारी को नवगछिया संगठन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. पायल कुमारी के ससुर सुबोध साह 1994 से ही जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वर्तमान समय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं. पायल कुमारी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है.

मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर हरपाल कौर, जदयू के प्रदेश सचिव शांति सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह , जिला महासचिव भवेश यादव, अनीता देवी, सुषमा कुमारी, सोनी देवी, गीता देवी, राजनंदनी, मंजू देवी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल,

इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह, प्रेमलाल दास, अरुण सिंह, रंजीत मंडल, शिवशंकर चौधरी, नीतीश कुमार निराला, भीम शर्मा, त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला महासचिव प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, जयप्रकाश मंडल व अन्य ने बधाई दी है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: