5
(1)

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में एक युवक का शव पेड़ में लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी तेतर यादव के 23 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची सजौर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने मुन्नी यादव के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।बता दें की मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व असरगंज के रणगांव में हुई थी।मृतक की एक 11 वर्षीय पुत्री है।पूर्व से भी मुन्नी यादव से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि मुन्नी यादव के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: