5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपूर के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक गोपाल मंडल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने डांस से तो कभी अपने बयान को लेकर वे चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गये हैं। इस बार गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है।


गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल को ‘बुरबक’ बताया। लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर उन्होंने भागलपुर सांसद अजय मंडल को लेकर इस तरह का विवादित बयान दिया है। मीडिया ने सवाल किया कि आपने यह ऐलान किया था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

जबकि भागलपुर सांसद अजय मंडल क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। भागलपुर के अनुमंडल परिसर में पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने भागलपुर सांसद के बारे में आपत्तिनजक बयान दिया गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल को बुरबक तक कह दिया। वहीं बाढ़ के सवाल पर कहा कि उनके क्षेत्र में बाढ़ का खतरा नहीं है। बाढ़ की स्थिति जहां पर है वहां राहत सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: