5
(3)

राजमित्री पिछले पांच दिन से लापता हैं। पत्नी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस संबंध में खगड़िया जिला के अलोली थाना के बबहुरवा निवासी विनय ठाकुर की पत्नी गुंजन कुमारी ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताई कि मैं अपने परिवार के साथ पांच वर्ष से नवगछिया के मुसहरी पट्टी निवासी राजा झा के मकान में किराए पर रह रही हूं। मेरे पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। मेरे पति 16 अक्टूवर को रात के सात बजे पटना जाने के लिए घर से निकले।

उन्होेंने कहा कि कल शाम तक काम समाप्त कर वापस आ जाउंगा। किंतु उसी दिन से रात्र के साढ़े नो बजे से उनका मोबाइल बंद हैं। मैं अपने सारे सगे संबंधियों को घटना की जानकारी दिया। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। मेरे पति विजय ठाकुर का रंग श्यामला, हाइट पांच फीट दो इंच, गले में चांदी की सिकरी, उजला शर्ट, नीला पैंट, देखने में दुबला पतला हैं। महिला ने पुलिस से पति को बरामद करने की गुहार लगाई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: