5
(8)



हादसे में 6 यात्री घायल,बस में 20 लोग कर रहे थे सफर



नवगछिया के नारायणपुर  में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। नवगछिया नारायणपुर के इंद्रा चौक भ्रमपुर चौक के पास बस और पिकअप में टक्कर हो गई. घटना के समय बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि घटना की जानकारी के बाद डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके के पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बताया जा रहा है कि बस नवगछिया से नारायणपुर की तरफ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से नारायणपुर की तरफ से नवगछिया आ रहे पिकअप वाहन से भीषण टक्कर हो गई।

हालांकि घटना में कोई हताहत होने की फिलहाल जानकारी नहीं है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 8

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: