5
(1)

भागलपुर : पीरपैंती प्रखंड के ग्राम सलेमपुर पंचायत के शाहाबाद निवासी किसान मुकेश कुमार सिंह ने पहली बार अपनी 1 बीघा की ज़मीन में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है। उन्होंने 10,000 स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाकर इस खेती की शुरुआत की, जिसमें से करीब 7000 पौधों से फल आ रहे हैं। उनका कहना है कि ठंडे मौसम के कारण कुछ पौधे नष्ट हो गए, लेकिन अभी भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

मुकेश सिंह का कहना है कि वे एक बार कहीं बाहर गए थे, जहां उन्हें स्ट्रॉबेरी की खेती देखी, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने इस खेती की शुरुआत की। उन्होंने जैविक खाद का उपयोग करते हुए इस पौधे को बढ़ने का पूरा ध्यान रखा है। फिलहाल, वह पीरपैंती, मिर्जाचौकी, कहलगांव, साहेबगंज और भागलपुर के दुकानों में 300 रुपए प्रति किलो के हिसाब से स्ट्रॉबेरी बेच रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी का उपयोग मिल्कशेक, पिज्जा, और विभिन्न प्रकार के जूस में किया जाता है, जिससे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। मुकेश सिंह ने बताया कि वे पहले प्याज, टमाटर और गोभी जैसी अन्य सब्जियों की खेती भी करते थे, लेकिन स्ट्रॉबेरी की खेती में सबसे ज्यादा मेहनत लग रही है।

उनकी इस पहल से प्रेरित होकर अब अन्य किसान भी स्ट्रॉबेरी की खेती को अपनाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक परमेश्वर सिंह ने भी इस खेती की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह खेती सफल रहती है, तो यह आसपास के किसानों के लिए एक उदाहरण बनेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: