5
(1)

भागलपुर।तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल के पास पुलिस की बोलेरो ने रोड क्रॉस कर रही दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला उछलकर बोलेरो के आगे शीशा पर आकर गिर गई। जिससे बोलेरो का आगे का शीशा भी टूट गया।

वही घायल महिला का कहना है कि वह लोग दियारा से घास लेकर हवाई अड्डा के पास संत नगर मोहल्ले अपने घर जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार पुलिस की बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल महिला का नाम सुनीता देवी और बिजली देवी घायल हो गई है। वही प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि पुलिस जीप काफी तेज थी और धक्का देने के बाद भाग रही थी। तब आम लोगों के द्वारा उसे रोका गया और ड्राइवर दोनों महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा गया जिसके बाद बोलेरो चालक ने दोनों महिला को अस्पताल में भर्ती करा कर वहां से वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: