3
(3)

पुलिस ने गोपालपुर थाना के सिघिंया मंकदपुर स्थित ज्योति ढाबा के पास अलग अलग मामले में हथियार गोली के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार पीसी करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के गंगा नगर लाल दरवाजा निवासी उद्देश्य कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल व पांच गोली बरामद किया हैं। एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर हत्या व लूट कांड के आरोपित की गिरफ्तार के लिए रविवार की रात एस ड्राइव चलाया जा रहा था। इसी दौरान ज्योति ढाबा के पास एनएच पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान बुलेट बाइक को रोक कर जांच किया तो दो आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार हुए।

आरोपित चापर निवासी प्रभाकर कुमार व सौरभ कुमार हैं। आरोपित के पास देशी पिस्ताैल व 16 गोली बरामद हुआ। शंका होने पर पुलिस ने ज्योति ढाबा में जांच किया तो वहां से भी एक आरोपित हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार हुए। आरोपित गिरफ्तार आरोपित मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के गंगा नगर लाल दरवाजा निवासी उद्देश्य कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल व पांच गोली बरामद किया हैं। दोनो मामले में अलग अलग गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीसी के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार वसंती टुडु थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: