3.3
(4)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय रंगरा में शनिवार को प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार झा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रमाकांत मिश्रा ने बताया कि अरविंद कुमार झा के विद्यालय में योगदान देने के बाद से शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आया। अपनी कार्यशैली, कुशलता और मेहनत के बल पर उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अमिट छाप छोड़ी है।

समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने गुलदस्ता और बुके देकर प्रधानाध्यापक को विदाई दी।

इस मौके पर शिक्षक रमाकांत मिश्रा, मनोज कुमार ठाकुर, प्रदीप कुमार दास, कुलदीप पंडित, चंद्रशेखर वर्मा, सचिन कुमार, मो. शहाबुद्दीन राज, श्रेया सिंह, मीनू कुमारी, बबीता कुमारी सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: