5
(1)

@ पीएम 80 लाख किसानों को 19वीं किस्त किसान सम्मान निधि राशि जारी करेंगे। किसान के साथ जनसंवाद व जनसभा को भी संबोधित करेंगे। किसानों को सम्मानित किया जायेगा। इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल, उप मुख्यमंत्रियों के साथ एनडीए के कई नेता मंच पर उपस्थित रहेंगे।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। कृषि मंत्री मंगल पांडे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को शहर स्थित वृंदावन हॉल में एनडीए की बैठक में कहा कि जब प्रधानमंत्री उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कहा कि हम बिहार आयेंगे आपलोग तय कर बताएं कार्यक्रम कहां कराएंगे। इस संदेश के बाद हमलोगों ने काफी सोच समझ कर अंग की धरती को चुना। राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन का मौका भागलपुर को मिला है।

उस दिन पूरा देश भागलपुर को देखेगा। यह भागलपुर के लिए खुशी की बात है। सौभाग्य की बात है। ऐसे में अन्नदाता के साथ घर – घर से अवाम कैसे आयोजन स्थल पहुंचेंगे इस पर एनडीए के सभी साथियों को परिश्रम करना होगा। उस दिन खेती किसानी की खुशबू आयोजन स्थल पर दिखनी चाहिए।
हाल ही में केंद्रीय बजट का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री ने बिहार को दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी अपनी प्रगति यात्रा में बिहार को कई तोहफे दे रहे हैं।

इन घोषणाओं को मंत्रिमंडल में मुहर भी लग रही है। बिहार में विकास प्रधानमंत्री और ओजस्वी मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रयास से युद्ध स्तर पर हो रहा है। बिहार की सूरत बदल रही है। मंत्री मंगल पांडे ने इस बैठक की विस्तार से जानकारी प्रेस वार्ता को दी। प्रेस वार्ता की समाप्ति के बाद पीएम के आयोजन स्थल हवाई अड्डा मंगल पांडे, डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, कृषि सचिव सहित अन्य पदाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे जहां कई निर्देश दिए गए।
विदित हो की 24 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री का भागलपुर आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है।


प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर हवाई अड्डा से किसानों को संबोधित करेंगे।देश भर के लिए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भागलपुर से ही जारी होगी। किसान के साथ संवाद सहित जनसभा भी करेंगे।
उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए मंगल पांडेय ने आगे कहा कि हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री की होने वाली यह सभा विशेष रूप से किसानों के लिए होगी। उनका अभिनंदन समारोह किया जाएगा। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्यपाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री तथा एनडीए के कई बड़े नेता भी जनसभा में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि सिर्फ बिहार में 80 लाख किसान सम्मान निधि के लाभुक हैं। सौभाग्य है कि बिहार की धरती से ही देश के किसानों के खाते में योजना मद की राशि जारी होगी।


इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी तेजी देखी जा रही है। सचिव, कृषि विभाग, बिहार सरकार संजय अग्रवाल ने आज जिलाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, निदेशक, कृषि विभाग नितिन कुमार सिंह एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल सहित विभिन्न वाहन पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया गया। जहां दूर – दराज से आए किसानों के वाहन का ठहराव होगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले किसानों एवं आम जनता के वाहनों के ठहराव के लिए कई वाहन पड़ाव स्थल बनाए जाने हैं, जिनका मुआयना सचिव कृषि विभाग द्वारा किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: