5
(1)

विरोध करने पर हसुआ से किया वार

दूसरी शादी के विरोध पर पति ने हंसुआ से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला में प्रेमिका का विरोध करने पर पति ने पहली पत्नी पर हंसुआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान नयाटोला निवासी चंदन पोद्दार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है।

घटना के बाद कंचन देवी को गंभीर अवस्था में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंचन देवी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में चंदन पोद्दार से हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए—एक 13 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी।

कंचन देवी ने बताया कि चंदन मजदूरी करने बाहर गया था, लेकिन वहां किसी महिला से प्रेम प्रसंग में पड़कर उसने चोरी-छिपे शादी कर ली। बाद में वह दूसरी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। कंचन ने इसका विरोध किया और महिला को घर में रखने से मना कर दिया। इसी बात पर चंदन ने हंसुआ से हमला कर दिया, जिससे कंचन के हाथ में गहरा जख्म हो गया।

कंचन ने बताया कि वह टूटे-फूटे घर में रहकर गुजर-बसर कर रही है, जबकि उसके ससुर की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। चंदन दूसरी पत्नी को घर में रखना चाहता है और पहली पत्नी को घर खाली करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर चंदन ने चार साल से कंचन के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार किया।

कंचन ने यह भी बताया कि चंदन के भाइयों ने आपसी बंटवारे में उसे भी घर का हिस्सा दिया था। वहां वह मिट्टी भराई और घर निर्माण का कार्य कर रही थी, लेकिन इसी दौरान विवाद और अड़चनें शुरू हो गईं।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल महिला के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: