5
(1)

नवगछिया : जदयू संगठन जिला नवगछिया के जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि नवगछिया नगर परिषद वार्ड नंबर 11 विषाय टोला निवासी जदयू के पूर्व दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान को जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया है। पार्टी के सांसद अजय मंडल पार्टी के गोपालपुर विधायक सह सचेतक सत्तारूढ दल बिहार विधान सभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद ने दिनेश पासवान को जदयू जिला महासचिव का मनोयन पत्र दिया। जदयू जिला महासचिव पद पर मनोनीत होने पर श्री पासवान ने सांसद अजय मंडल,

विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद एवं जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के प्रति आभार जताया हैं। वहीं जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, युवा जिला अध्यक्ष आशीष मंडल, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, अनुसूचित जिला अध्यक्ष प्रेमलाल दास, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, मनोज लाल, अनिल पटेल, साकेत बिहारी, चंद्रिका मंडल ,भोला मंडल, महिला जिला अध्यक्ष पायल कुमारी, 20सूत्री जिला सदस्य मदन राम, अनीता देवी, नगर अध्यक्ष हुलास सिंह कुशवाहा, ज्ञानशक सिंह कुशवाहा, मोहम्मद शाहिद रजा ,डॉ दीपक शाह, हिमांशु भगत, मोहम्मद शाहजहां, मनीष कुमार नगर, अमिताभ शर्मा, वकील पासवान समेत जदयू के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: