5
(1)

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री के घर से लापता होने को लेकर बिहपुर थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराई है। आवेंदन में लिखा है कि विगत 19 जून की रात से उसकी 23 वर्षीय पुत्री घर से अचानक गायब हो गई है। वही खोजबीन करने पर पता चला कि खगरिया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मिट्ठू कुमार पिता भवेश चौधरी और भवेश चौधरी, गुड़िया देवी उर्फ गुडो सभी ने बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को गायब कर दिया है। लिखा है कि पुर्व में भी मिट्ठू मेरी पुत्री के मोबाइल पर बार बार फोन कर परेशान करता था।

जिसको लेकर विवाद भी हुआ था। वही घटना के अगले दिन 20 जून को बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड संख्या 06 तीन खुट्टी टोला स्थित विक्टर कुमार पिता भिखो कुमर के घर मिट्ठू के ननिहाल (जहां मिट्ठू सपरिवार वर्षों से रहता है) जाकर पूछा जिसपर मिट्ठू की मां गुड़िया देवी व अन्य ने मिलकर गाली गलौज करके भगा दिया और कहा, जो करना है करो। पीड़ित महिला ने पुत्री की सकुशल बरामदगी के साथ ही अभियुक्तों पर कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। बिहपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने कहा कि आवेंदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: