5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, बिहार में मोकामा और गोपालगंज चुनाव में दोनों जगहों पर महिलाओं की हुई जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों से महिलाओं के जीतने पर विधानसभा में महिलाओं की संख्या बड़ी है। जिसको लेकर उन्होंने जीत का ताज पहनी दोनों महिलाओं को बधाई दी है।

वही मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी के जीत पर उन्होंने कहा कि इससे पहले विधायक रहे अनंत सिंह से उनकी पत्नी नीलम देवी को नौ सौ वोट ज्यादा आए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी और जदयू के साथ रहते बीजेपी उम्मीदवार को चुनाव में 42 हजार मत मिले थे। जबकि जदयू से अलग होने पर बीजेपी उम्मीदवार को 62 हजार मत मिले हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: