5
(1)

भागलपुर | सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत स्थित राज गंगापुर गांव में श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महंत श्रीकांत यादव और भक्तों के सहयोग से यज्ञ स्थल को पूरी तरह से सजाया गया है।

भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी
महंत श्रीकांत यादव ने बताया कि आठ फरवरी की सुबह आठ बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह शोभायात्रा पैदल अजगैबीनाथ धाम पहुंचेगी, जहां भक्त गंगा स्नान कर पूजा-पाठ करेंगे और फिर गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल वापस लौटेंगे।

तीन बजे होगा विधिवत उद्घाटन

श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ का उद्घाटन आठ फरवरी को दोपहर तीन बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, सीओ रवि कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, मसदी पंचायत मुखिया, सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य शामिल होंगे। यह कार्यक्रम फीता काटकर विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर राज गंगापुर एवं सीतारामपुर के युवा साथी विकास कुमार, कुंदन कुमार, डब्लू कुमार पासवान, अमित कुमार, संजीत कुमार, रुपेश कुमार, घोली यादव, जवाहर यादव, सुधीर यादव, रंजन कुमार सहित कई भक्तगण मौजूद रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: