3
(2)

गोपालपुर प्रखंड सह अंचल के राजस्व कर्मचारी मोहम्मद मोहीउद्दीन के निधन हो जाने से गोपालपुर अंचल का कार्य ठप्प हो गया है। अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि यहां दो राजस्व कर्मचारी कार्यरत थे। राजस्व कर्मचारी विनोद सिंह को जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित किये जाने से अनुबंध पर कार्यरत सेवा निवृत्त कर्मचारी मु. मोहीउद्दीन से सीआई व राजस्व का कार्य करवाया जा रहा थ।किंतु 18 दिसम्बर को अचानक मो मोहीउद्दीन की मौत होने से अंचल का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर ततकाल राजस्व कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
इसके पूर्व नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी अंबिका पासवान की मौत16 दिसम्बर को हो जाने से नवगछिया अंचल कार्यालय में कार्य पर भी बुरा असर पड रहा है। 12 जनवरी को सडक दुर्घटना में नवगछिया के राजस्व कर्मचारी की मौत सडक दुर्घटना में हो गई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: