5
(1)

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर।नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर इस्माइलपुर बिंद टोली बांध स्थित स्पर संख्या 6पर गंगा तट पर जहान्वी गंगा तट हरित अर्पण के तहत शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के तत्वाधान में पर्यावरण व जलवायु राज्यमंत्री सह उपभोक्ता मामले खाद्य और वितरण भारत सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। वही मंत्री ने वृक्षारोपण के बाद कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का रक्षक है साथ ही हमें यह प्राणवायु हवा देती है। इसलिए वृक्ष को लगाएं वृक्ष को बचाएं यह सब का अभियान होना चाहिए। वही गंगा तट से चलने के बाद सैदपुर दुर्गा मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जहां पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने प्रकृति से जुड़े हुए हर एक मूल बात को रखा। वहीं उन्होंने बताया कि वृक्ष, नदियां, पर्वत ,मिट्टी सारे प्रकृति के प्रमुख अंग है।धरती पर मनुष्य को सृष्टि करने से पहले भगवान ने इन तमाम प्रकृति प्रदत चीजों को धरती पर भेजा।ताकि मनुष्य की सृष्टि के बाद प्रकृति प्रदत वस्तु उनकी जीवन की रक्षा करें।

लेकिन अज्ञानता वस बस कुछ मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जिसका बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। वातावरण बहुत ही गर्म हो रहा है। कोरोनावायरस बीमारी एक प्रकृति के छेड़छाड़ करने का संकेत बताती है। इसी बीमारी में ऑक्सीजन की कमी हुई थी और ऑक्सीजन की सबसे बड़ी है स्रोत वृक्ष है।

इसलिए वृक्ष की रक्षा करना हम लोग का परम धर्म है।अनादि काल से वृक्ष की पूजा होती आ रही है। धर्म भी प्रकृति की रक्षा की सीख देती है। वही मौके पर मंदिर में सम्मान का भी कार्यक्रम हुआ। जहां पर भाजपा के कई नेता मौजूद थे। भाजपा के नेता अर्जित सास्वत कहा कि धन्य है गोपालपुर प्रखंड की धरती यहां आदर्श ग्राम धरहरा की परंपरा है। एक बेटी के जन्म लेने पर 10 फलदार वृक्ष लगाने की अनोखी परंपरा है। जो दुनिया को भी एक सीख दे रही है। वही मौके पर मंच पर कई विद्वान लोग अपना उद्गार प्रकट किए। इस कार्यक्रम के संयोजक आलोक कुमार पाठक ने तुलसी एक (सामाजिक )संस्था के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: