5
(1)

नवगछिया : बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में चौथी बिहार राज्य कैडेट, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कल से 01 सितंबर तक गुलाबबाग राधाकृष्ण मंदिर बाढ़ (पटना) में किया जायेगा। इस चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुरूष/महिला एवं बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। विभिन्न वजन वर्गों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी संघ के महासचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए बाढ़ ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह पहलवान और सचिव सतीश कुमार ने पूरी तैयारी की है। प्रतियोगिता के लिए तकनीकी निदेशक दीपक सिंह कश्यप के निर्देशन में 10 तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। दो दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 अगस्त की शाम 4.30 बजे समाजसेवी व बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर और विशिष्ट अतिथि सोनपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति विनोद सिंह सम्राट करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: