

नवगछिया। नवगछिया रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ एवं राम कथा की अमृत वर्षा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में आयोजित होगा। इस वर्ष यह आयोजन 50वें स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
आयोजन को लेकर 29 मार्च को प्रातः 9 बजे भव्य झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी। यज्ञ में पंडित चंदन झा के आचार्यत्व में 21 विद्वानों द्वारा संगीतमय नवाह परायण प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं, प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय राम कथा का आयोजन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव शिव जायसवाल, अध्यक्ष दिनेश सरार्फ, उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी, कोषाध्यक्ष सरवन केडिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, किशन यादुका, संतोष यादुका, संतोष भगत, अनिल चिरानिया, अनिल भगत, विनीत खेमका, कैलाश अग्रवाल, विशाल चिरानिया, जुगनू भगत, दयाराम चौधरी, किशन चिरानियां और शंकर चिरानियां सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।