5
(1)

भागलपुर : रामनवमी के मद्देनज़र, भागलपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ शहर के हर चौक-चौराहे पर दंडाधिकारी और रेफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों को तैनात किया है। भागलपुर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, और ट्रैफिक डीएसपी आशिष सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखी है।

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने के प्रयास में घंटाघर चौक पर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार का बयान देने से परहेज किया। एक दिन पहले, रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान पुलिस ने डीजे जप्त करने को लेकर विवाद उठने के बाद पुलिस की चौकसी और बढ़ा दी गई है।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हर पहलू पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि रामनवमी के पर्व पर शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: