5
(1)

महाआरती और महाभंडारा का होगा भव्य आयोजन

हिंदुत्व सेवा संघ भागलपुर के द्वारा 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर श्रीराम भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसको लेकर हिंदुत्व सेवा संघ पूरी तैयारी में जुट गई है जिसको लेकर आज एक प्रेसवार्ता रखी गई जिसमें जानकारी दी गई कि श्रीराम भव्य शोभायात्रा श्री राम कालेश्वर धाम बड़ी खंजरपुर निकट अस्पताल चौक से निकाला जाएगा जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी वहीं शाम में बाबा बुढ़ानाथ चौक पर महाआरती और महाभंडारा का भी आयोजन रखा गया है।

महा आरती में बनारस के प्रख्यात पंडित द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रेसवार्ता के दौरान हिंदुत्व सेवा संघ के सचिव विकास कुमार ने कहा कि भव्य श्री राम के मूर्ति भारत माता की मूर्ति एवं बाहर से आए कई कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे ,यह शोभायात्रा शहर के लिए काफी आकर्षण का केंद्र रहेगा, इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे वही हिंदुत्व सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान शहर के सभी राम भक्तों से अनुरोध करते हुए इस शोभायात्रा में.

सम्मिलित होने की अपील की है। गौरतलब हो कि हिंदुत्व सेवा संघ के द्वारा 2017 से यह शोभायात्रा निकाली जा रही है।

वही शोभायात्रा को मूर्त रूप देने में कन्हैयालाल , अध्यक्ष सोनू सम्राट रूपेश कुमार राजकमल आतिश बिनय विकास अमन वर्मा टिंकू सिंह दीपक मेहता अंकित संजय अनुज साकेत के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: