0
(0)

हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त थे शामिल, प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम-निभाष मोदी, भागलपुर।

-निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर, रामलला के जन्मोत्सव अर्थात रामनवमी के शुभ अवसर पर हिंदुत्व सेवा संघ भागलपुर द्वारा श्रीराम की भव्य व आकर्षक महाशोभायात्रा बड़ी खंजरपुर निकट, अस्पताल चौंक श्रीराम कालेश्वर धाम से निकाली गई। हजारों की संख्या में श्रीराम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। ढोल – नगाड़े के धुनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। यह शोभायात्रा मायागंज, बड़ी खंजरपुर, भारत माता चौक, छोटी खंजरपुर, रानी लक्ष्मीबाई चौक, कचहरी चौक, महात्मा गांधी रोड ,घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड होते हुए नया बाजार चौक आदमपुर कटहलबाड़ी, तिलकामांझी, डीएम आवास तपोवन होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल श्रीराम कालेश्वर धाम पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में श्री राम की प्रतिमा और भारत माता आकर्षण का केंद्र था।

शहर में शांति बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मोनेट्रिंग कर रहे थे, साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स, सीआईटी के जवान, जिला पुलिस बल, यातायात पुलिस बल काफी तादाद में शामिल थें। वहीं सामाजिक संस्थान सत्कार क्लब ने लोगों को नींबू – पानी, शरबत से लोगों की सेवा करते दिखे।

इस शोभा यात्रा में हिंदुत्व सेवा संघ के सोनू सम्राट, आशीष कुमार, विकास जी, श्याम प्रसाद मंडल , राजवीर कुमार ,सुनील सिंह, दिलीप मंडल, विनय सिंह ,कन्हैया लाल, रोहित पांडे, प्रीति शेखर ,समाजसेवी विजय कुमार सिंह,के अलावे शहर के हजारों हजार श्रीराम भक्त मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: