5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर। नवगछिया रंगरा के सीओ पर पत्नी के अपहरण का आरोप रंगीला के रहने वाले मोहम्मद कारे ने लगाया है।अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के कारे ने अंचल के सीओ आशीष कुमार पर अपनी पत्नी के अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। उसने वरीय पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

उसने बताया कि एक जुलाई से ही उसकी पत्नी लापता है। खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी रंगरा सीओ के पूर्णिया स्थित आवास पर है। सीओ पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुके हैं। इधर सीओ ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में सच सामने आ जायेगा। वही पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: