5
(2)

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में सर्वेक्षण के मुद्दे पर बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से सर्वे के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिनके पास संबंधित दस्तावेज हैं, वे उन्हें प्रपत्र 2 और प्रपत्र 3 के साथ संलग्न कर जमा करें, साथ ही अपनी स्वयं की बनाई हुई वंशावली भी दें।

सर्वे से जुड़े जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों का बंदोबस्त पदाधिकारी ने विस्तार से उत्तर दिया और सभी को सर्वे प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कुंदन कुमार, नोडल पदाधिकारी रमन कुमार, राजस्व अधिकारी निभा कुमारी, सीओ आशीष कुमार, शिविर प्रभारी दीपक कुमार, कानूनगो श्रवण कुमार, उपप्रमुख दिवाकर प्रसाद सिंह, अमीन अभिषेक, दिनेश, अर्जुन और ऋतु राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: