5
(1)

नवगछिया: रंगरा प्रखंड के सहौरा गांव में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग सह प्रवचन कार्यक्रम में सैकड़ों सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के पहले दिन पंजाब इकाई से आए मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज सहित कई संतों ने अपने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को ज्ञान की गंगा से सराबोर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आगत संतों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्संगियों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने अपने प्रवचन में मनुष्य जीवन की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य तन बड़े भाग्य से मिलता है और इसका उद्देश्य साधना और सत्कर्म है। लेकिन भौतिक सुखों की लालसा में इंसान अपने असली उद्देश्य से भटक रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जो सद्कर्म के बल पर मोक्ष प्राप्त कर सकता है और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पा सकता है।

मंच संचालन लड्डू बाबा ने किया, जबकि स्वामी फूल बाबा ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अन्य संतों में स्वामी जगरनाथ बाबा, विनयसागर बाबा, स्वामी फूल बाबा और स्वामी सेवानंद बाबा मंचासीन रहे।

इस अवसर पर सहौरा के छविलाल यादव, हियालाल यादव, नंदन यादव, झपटलाल यादव, विकास कुमार, सुबोध यादव, पुलकित यादव, भूदेव यादव, विभिषण गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, वकिल सिंह, श्रवण कुमार और नरेश सिंह सहित समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: