3.7
(3)

रंगरा चौक प्रखंड में जिला परिषद शबाना आजमी सहित चार मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहे। शबना आजमी प्रतिद्वंदी मंजू देवी से 464 वोट विजयी रही। शबाना आजमी में 7437 वोट मिला। जबकि मंजू देवी को 6973 वोट मिला। चार मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाए। जिसमें सधुआ चापर की मुखिया मंजू देवी, मदरौनी के मुखिया अजीत कुमार उर्फ मुन्ना, रंगरा के मुखिया नवीन कुमार, मुरली चंद्रखारा के मुखिया प्रदीप मंडल दोबारा मुखिया के पद पर विजयी हुए हैं। मंजू देवी ने प्रतिद्वंदी रेणू देवी को दो हजार नौ सौ वोट से पराजित किया। मंजू देवी को 4565 वोट प्राप्त हुआ।

मदरौनी पंचायत में अजित कुमार मुन्ना ने प्रतिद्वंदी अमरेंद्र कुमार सिंह को 102 वोट से हराया। अजीत कुमार सिंह मुन्ना को 822 मत मिले। रंगरा के नवीन कुमार ने प्रतिद्वंदी जमशेद आलम को 429 वोट से हराया। मुरली चंद्रखारा में प्रदीप मंडल ने प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार को 59 वोट से पराजित किया।प्रदीप मंडल को 966 मत मिले। कोशकीपुर सहोड़ा से बविता देवी ने प्रतिद्वंदी सुनिता देवी को 430 वोट से पराजित किया। भवानीपुर से मुकेश कुमार ने प्रतिद्वंदी मनोज शर्मा को 1486 वोट से पराजित किया। मुकेश कुमार को 2460 वोट मिले।

बनिया बैस में गुड़िया देवी प्रतिद्वंदी रीमा देवी को 1089 वोट से पराजित किया। गुड़िया देवी को 1838 वोट मिले। जहांगीरपुर बैसी से बीबी आयशा बेगम ने प्रतिद्वंदी इंद्रा देवी को 379 वोट से पराजित किया। बीबी आयशा बेगम को 1750 वोट मिले। तिनटंगा दियारा उत्तर से सिंकदर दास ने प्रितिद्वंदी संतोष कुमार को 138 वोट से पराजित किया। सिकंदर दास को 2255 वोट प्राप्त हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: