0
(0)

रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के रंगरा चौक के पास एन एच 31किनारे से वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया छह माह पूर्व महिला रंगरा चौक आई थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रंगरा चौक पर ही महिला मांग कर खाती थी। सुबह लोगों ने एन एच 31 किनारे शव देखा। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। वहां पर ठंड से बचने के लिए लकड़ी में आग जलाकर तापा गया था। वहां राख भी है।

महिला उत्तर प्रदेश की उर्मिला देवी 50 वर्षीय बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रंगरा ओपी पुलिस को दिया। रंगरा ओपी प्रभारी महताब खा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।

वहीं ओपी प्रभारी महताब खा ने बताया कि चौक पर गाड़ी ठीक कर रहे मिस्त्री ने बताया कि सुबह महिला रोड किनारे पानी में गिर गई थी। ठंड से थर थर कर रही थी। उसे पानी से बाहर निकाल कर आग जला दिया गया था। वह बैठकर आग ताप रही थी। इसी दौरान मौत हो गई। पानी में महिला कैसे गिरी पता नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: