5
(2)

रंगरा चौक प्रखंड से पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के पद पर छह पुराने चेहरे जीते। पुराने चेहरे में निर्वाचन संख्या सात साधुवा चापर पंचायत से निवर्तमान प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव पंचायत समिति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पुराने चेहरे में निर्वाचन संख्या छह से सधुआ के निर्वतमान उप प्रमुख प्रवीण यादव र्निविरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन संख्या दो भवानीपुर से राजेश शर्मा, निर्वाचन संख्या पांच से सहोड़ा पंचायत सुलेखा देवी, निर्वाचन संख्या नो रंगरा पंचायत से दिवाकर सिंह, निर्वाचन संख्या 11 तिनटंगा दियारा उत्तर से विष्णुदेव चौधरी हैं।


रंगरा चौक प्रखंड के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति के पद पर छह पुराने चेहरे जीते। निर्वाचन संख्या एक से जहांगीरपुर बैसी पंचायत से पंचायत समिति के पद पर भूगों देवी ने प्रतिद्वंदी बीबी कौशर खातुन को 435 वोट से पराजित किया। निर्वाचन संख्या दो से भवानीपुर पंचायत में राजेश शर्मा ने प्रतिद्वंदी बबिता देवी को 536 वोट से पराजित किया। निर्वाचन संख्या तीन बनिया बैसी पंचायत से अभिलाषा देवी ने नीलम देवी 10 वोट से पराजित किया गया। निर्वाचन संख्या चार सहोड़ा पंचायत से विभा देवी ने बेला देवी को 645 वोट से पराजित किया। विभा देवी को 1594 वोट प्राप्त हुआ। निर्वाचन संख्या पांच मदरौनी से सुलेखा देवी ने सुभद्रा देवी को एक सौ मत से हराया। सुलेखा देवी को 1173 वोट मिले।

निर्वाचन संख्या आठ से रॉकी कुमार ने उमेश प्रसाद सिंह को 84 वोट से पराजित किया। रॉकी कुमार को 606 वोट प्राप्त हुआ। निर्वाचन संख्या नो रंगरा पंचायत से दिवाकर सिंह ने राज कुमार रंजन को 295 वोट से हराया। दिवाकर सिंह को 851 वोट प्राप्त हुआ। निर्वाचन संख्या 10 रंगरा पंचायत से प्रदीप कुमार ठाकुर ने राजीव कुमार रंजन को 83 वोट से हराया। प्रदीप कुमार को 910 वोट प्राप्त हुआ। निर्वाचन संख्या 11 तिनटंगा दियारा उत्तर से विष्णुदेव चौधरी ने राजकुमार मंडल को 894 वोट से पराजित किया। विष्णुदवे चौधरी को 1105 वोट प्राप्त हुआ। तिनटंगा दियारा दक्षिण से निर्वाचन संख्या 12 से चांदनी देवी बेबी देवी को 302 वोट से पराजित किया। चांदनी देवी को 1594 वोट प्राप्त हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: