5
(1)

रंगरा चौक प्रखंड में पंचायत चुनाव में 71.72 % मतदान हुआ। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वोटिंग प्रतिशत महिलाओं का अधिक हैं। 76.16 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष मतदाताओं ने 67.28 प्रतिशत मतदान किया।

पंचायत चुनाव का सांतवा चरण का मतदान रंगरा चौक प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से मतदाताओं की लंबी कतार था। पुरूष से महिलाओं मतदाताओं की लंबी लाइन थी। महिलाएं घर का चुल्हा बरतन छोड़कर पहले मतदान करने आई। मतदान करने के उपरांत घर जाकर महिलाओं ने घर में खाना बनाया। मतदान को लेकर पहली बार मतदान करने जा रही युवाओ मतदाताओं में खासा उत्साह था। शोभा कुमारी पहली बार अपनी मां के साथ मध्य विद्यालय बनिया में वोट गिराने आई थी। शोभा कुमारी ने कहा कि राजनीति में शिक्षा का होना काफी जरूरी हैं।

शिक्षित लोगों को जनप्रतिनिधि को चुनेंगे तो हमारे लिए अच्छा कार्य करेंगे। कुछ जगहों को तकनीकि समस्या के चलते मतदान प्रभावित हुआ। मध्य विद्यालय मसुदानपुर बैसी में कंट्रोलिंग मशीन में गड़बरी के चलते इवीएम में वोट इनवेलिड बताया जा रहा था। समस्या को दूर किया गया। यहां पर आठ बजकर 13 मिनट में मतदान आरंभ हुआ था। इस कारण शाम तक इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। मध्य विद्यालय भवानीपुर में दो बार मतदान प्रभावित हुआ। बताया गया कि सीयू खराब रहने के कारण 50 मीनट विलंब से मतदान हुआ। दूसरी बार 11 बजकर 20 मीनट पर सीयू खराब हुआ।

11 बजकर 38 मीनट पर मतदान आरंभ हुआ। शांति पूर्ण मतदान के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सभी बूथों पर घूम घूम कर जायजा ले रहे थे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी जगहों पर बढिया चुनाव हो रहा हैं। अभी तक अच्छे से चल रहा हैं। कहीं से भी बड़ी शिकायत सुनने को नहीं मिली हैं। छोटी मोटी शिकायत मिली हैं उसका समाधान कर दिया गया।

15 इवीएम मशीन खराब हो गया। कलस्टर से आधा घंटा में इवीएम मशीन बदल दिया जाता हैं। जो व्यक्ति अभी तक बैनर पोस्टर नहीं हटाएं हैं उसकी जांच कर आचार संहित उल्घंन के तहत कार्रवाई की जायेगी। नवगछिया एसपी ने बताया कि सभी बूथ पर घूम घूम कर जायजा लिया गया। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली हैं। एक ही ब्लाक हैं दो दो डीएसपी घूम घूम रहे हैं। दूसरे थाने के पुलिस पदाधिकारी को भी चुनाव ड्युटी में लगाया गया हैं। कहीं से भी कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: